दौसा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को DBT से राशि हस्तांतरित, ‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ कार्यक्रम आयोजित

Edited By Ishika Jain, Updated: 16 Aug, 2026 05:57 PM

dausa saksham nari swasth bachpan programme anganwadi dbt payment

दौसा में ‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों को DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।

दौसा। जिले में रविवार को ‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़ा रहा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों को रक्षाबंधन के अवसर पर संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों के खातों में निर्धारित राशि हस्तांतरित की। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित लाभ की राशि भी लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए पहुंचाई गई।

महिलाओं को दिया मुख्यमंत्री का बधाई संदेश

दौसा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से रक्षाबंधन की शुभकामनाओं और बधाई संदेश भी वितरित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का वर्चुअल संबोधन सुना।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बाल स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ संबंधित महिला कर्मियों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ना रहा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, एसीईओ राजेश कुमार मीणा और शहर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्राम साथिनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!