दौसा में गौ सम्मान रैली: ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने सहित 18 मांगों को लेकर प्रदर्शन

Edited By Ishika Jain, Updated: 27 Apr, 2026 07:22 PM

dausa cow protection rally 18 demands national mother status protest

दौसा में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ सेवकों और श्रद्धालुओं ने रैली निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग नेहरू गार्डन से हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को...

दौसा में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ सेवकों और श्रद्धालुओं ने रैली निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग नेहरू गार्डन से हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने गोमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने, गौ हत्या पर सख्त कानून बनाने और गौ सेवा के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग उठाई। ज्ञापन में हजारों लोगों के हस्ताक्षर भी शामिल किए गए।

आंदोलन के तहत गौ सेवकों ने देशभर में गौ संरक्षण को लेकर कई प्रस्ताव रखे। इनमें प्रत्येक राज्य में गोचर या वन भूमि पर गौ अभ्यारण्य स्थापित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला खोलने और गोशालाओं को मनरेगा से जोड़ने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके साथ ही गोशालाओं को बिजली में राहत देने और बड़े मंदिरों के साथ गौशाला संचालन को अनिवार्य करने की भी बात कही गई।

कानूनी स्तर पर गौ तस्करी और हत्या में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने की मांग की गई। साथ ही, ऐसे मामलों में उपयोग होने वाले वाहनों की जब्ती और नीलामी का सुझाव भी रखा गया।

इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी मांगों में जिला स्तर पर गौ चिकित्सालय खोलने, स्कूलों में गौ आधारित अध्ययन शामिल करने और मिड-डे मील में देशी गाय के दूध को शामिल करने जैसे प्रस्ताव भी दिए गए।

प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर होने वाली गौ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर 50 किलोमीटर पर आपात उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!