Tonk में टांग और बहुरूपिया जैसे शब्दों से बवाल! विरोध में सड़कों पर उतरी Congress

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Apr, 2026 07:31 PM

congress takes to streets over controversy tonk mein tang and bahuroopiya

टोंक। राजस्थान की सियासत में टांग और बहुरूपिया जैसे शब्दों ने नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है.. 27 अप्रैल को टोंक दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के एक बयान के विरोध में कांग्रेस आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. सचिन पायलट...

टोंक। राजस्थान की सियासत में टांग और बहुरूपिया जैसे शब्दों ने नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है.. 27 अप्रैल को टोंक दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के एक बयान के विरोध में कांग्रेस आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. सचिन पायलट को बहुरूपिया और गैर-स्थानीय बताने वाले इस बयान के विरोध में आज टोंक का घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया.

 

टोंक का घंटाघर चौराहा और राधा मोहन दास अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी.. बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विधायक सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं. कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज टोंक में बीजेपी प्रभारी का पुतला जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया.

 

दरअसल, टोंक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राधा मोहन दास अग्रवाल ने बिना नाम लिए पायलट पर निशाना साधा और कहा टोंक का विधायक बहुरूपिया है. उसकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी का पता नहीं.. वह न टोंक का है, न राजस्थान का.. उन्होंने खुद की तुलना करते हुए कहा कि वह खुद यूपी से हैं लेकिन राजस्थान में चुनाव लड़ने का सपना नहीं देखते, क्योंकि वह यूपी के भगोड़े नहीं हैं.

 

कांग्रेसियों का कहना है कि यह न केवल पायलट का अपमान है, बल्कि टोंक की जनता का भी अपमान है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद सउदी ने बयान की कड़ी निंदा की.अब कांग्रेस की एक ही मांग है की डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें.

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!