चूरू में बदला मौसम: दोपहर की हल्की बारिश से गर्मी पर ब्रेक, आगे भी बरसात के आसार

Edited By Ishika Jain, Updated: 30 Mar, 2026 03:49 PM

churu weather update light rain relief from heat western disturbance rajasthan

राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तक सामान्य रहे मौसम ने दोपहर में बदलाव दिखाया, जब हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छा गए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली।

राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तक सामान्य रहे मौसम ने दोपहर में बदलाव दिखाया, जब हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छा गए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि 30 और 31 मार्च को इस सिस्टम का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना है।

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इसके चलते राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम में इस बदलाव को देखते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले में रखी पकी हुई फसल, मंडियों में रखे अनाज और अन्य कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें ढकने या सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है, ताकि बारिश से नुकसान से बचा जा सके।

इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!