चूरू में बारिश से फसलों को नुकसान, कटाई से पहले भीगा अनाज; मौसमी बीमारियां बढ़ीं

Edited By Ishika Jain, Updated: 20 Mar, 2026 04:02 PM

churu rain crop damage seasonal diseases increase

चूरू जिले में बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी फसलें खराब होने लगी हैं।

चूरू जिले में बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी फसलें खराब होने लगी हैं।

कटाई से पहले बिगड़ी फसल

वर्तमान में गेहूं, जौ, चना, सरसों और ईसबगोल जैसी फसलें कटाई के लिए तैयार थीं। कई किसान कटाई और अनाज निकालने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
जिन किसानों ने फसल काट ली थी, उनका अनाज भीगने से खराब हो रहा है, जिसे बचाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

शहर में जलभराव की समस्या

बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। चूरू रोड और सरदारशहर बाइपास जैसे क्षेत्रों में जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बढ़ीं मौसमी बीमारियां

मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं।
लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड महसूस हो रही है, जिससे गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

तापमान में आई गिरावट

लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडक बढ़ने से पंखे बंद हो गए हैं और मौसम एक बार फिर सर्दी जैसा महसूस हो रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!