Edited By Ishika Jain, Updated: 15 Apr, 2026 02:02 PM

चूरू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि चूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस का लोगो लगी कार से गांजा ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तक़रीबन 9 किलो 527...
चूरू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि चूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस का लोगो लगी कार से गांजा ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तक़रीबन 9 किलो 527 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, तस्करों ने शक से बचने के लिए कार के पीछे पुलिस का निशान लगा रखा था, ताकि रास्ते में उन्हें कोई बाधा नहीं आए। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एनएच-52 पर रामसरा बायपास के पास संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई।
तलाशी में वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद सैनी (31) निवासी नीमा का ढाणी, रामगढ़ शेखावाटी और मालम सिंह राजपूत (21) निवासी परसनेऊ, राजलदेसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।