चूरू में नशा तस्करी पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; कार से अफीम बरामद

Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Mar, 2026 06:18 PM

churu opium smuggling 3 arrested

राजस्थान के चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अफीम बरामद की है।

राजस्थान के चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अफीम बरामद की है।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ढाढर टोल प्लाजा के पास की गई। थानाधिकारी मोटाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रतननगर की दिशा से आ रही एक कार को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोक लिया। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिससे शक और गहरा गया। पूछताछ में चालक ने खुद को हिमाचल प्रदेश निवासी चंद्रमणि (26) बताया, जबकि उसके साथ पंजाब के चमन सिंह (41) और संजीव कुमार (31) मौजूद थे।

संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो गियर के पास छिपाकर रखी गई करीब 52 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!