कूनो से निकल कर धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र जंगलों में पंहुचा चीता KGP3, अलर्ट मोड पर वन विभाग

Edited By Ishika Jain, Updated: 07 May, 2026 07:10 PM

cheetah kgp3 reaches dholpur sarmathura forest alert

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता KGP3 अब धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। चीते की मौजूदगी से वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है।

धौलपुर। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता KGP3 अब धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। चीते की मौजूदगी से वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है।

डीएफओ चेतन कुमार के मुताबिक, यह चीता कूनो नेशनल पार्क से विचरण करते हुए पहले करौली के डांग क्षेत्र में पहुंचा था। इसके बाद एमपी सीमा से ओण के रास्ते जंगलों में घूमते हुए सरमथुरा क्षेत्र तक आ गया। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने चीते की तस्वीरें कैमरे में कैद की हैं, जिसके बाद विभाग ने तत्काल ट्रैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। 

चीते की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ बी. चेतन कुमार, एसीएफ चेतराम मीणा और रेंजर देवेंद्र चौहान सहित टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, जंगल में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और चीते के नजदीक जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि चीते की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और इलाके में लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!