School Holidays राजस्थान में स्कूली बच्चों को बड़ा झटका! सिर्फ इतने दिन ही मिलेंगी गर्मी की छुट्टियां

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Apr, 2026 07:38 PM

big shock for students in rajasthan summer break granted for only this many days

जयपुर। राजस्थान में स्कूली बच्चों को बड़ा झटका लगा है। जी हां, राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच जहां बच्चे लंबी छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस बार शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम कर दी है। जिसके चलते अब उन्हें जल्द ही स्कूल आना...

जयपुर। राजस्थान में स्कूली बच्चों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच जहां बच्चे लंबी छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस बार शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम कर दी है। जिसके चलते अब उन्हें जल्द ही स्कूल आना पड़ेगा।

 

दरअसल, सत्र 2026-27 के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अब राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक ही रहेंगी। यानी इस बार छात्रों को सिर्फ 35 दिन का ही अवकाश मिलेगा, जबकि पहले यह अवधि करीब 40 से 45 दिनों तक होती थी। 

 

इतना ही नहीं बलिक् शिक्षा विभाग ने इस बार पूरे शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर में कुछ अहम बदलाव भी किए हैं। जिसमें गर्मी की छुट्टियां कम होने के कारण इस बार स्कूल 21 जून 2026 से फिर से खुल जाएंगे। ऐसे में छात्रों को कम समय में ही आराम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना होगा। हालांकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर राहत देने की कोशिश जरूर की गई है। क्योंकि भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और दौसा जैसे जिलों में सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 

कोटा में 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कर दिया गया है। वहीं कुछ जिलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही सीमित रखी गई हैं, ताकि उन्हें तेज गर्मी से राहत मिल सके।

 

सर्दियों की छुट्टियां अब 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 10 जनवरी 2027 तक रहेंगी, जबकि पहले ये 25 दिसंबर से शुरू होती थीं। इसके अलावा मध्यावधि अवकाश 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है, जो दिवाली के आसपास रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!