बीदासर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला; दमकल देरी से पहुंची

Edited By Ishika Jain, Updated: 18 Mar, 2026 04:32 PM

bidasar house fire short circuit fire brigade delay

बीदासर में वार्ड 19 स्थित एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, राशन, नकदी और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

बीदासर में वार्ड 19 स्थित एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, राशन, नकदी और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

महिला और बच्चों को सुरक्षित निकाला

आग लगने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घर में फंसी एक महिला और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने रसोई में रखे गैस सिलेंडर को भी समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की देरी पर फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद नगर पालिका की दमकल करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

आक्रोशित लोगों ने बताया कि मजबूरी में पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका के जेईएन मुकेश स्वामी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके जवाब से लोग संतुष्ट नहीं हुए, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

कर्मचारियों के व्यवहार पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल वाहन देरी से पहुंचा और उसमें तकनीकी खराबी (बैक गियर) भी थी, जिसके कारण समय पर राहत नहीं मिल सकी।

मामले की जानकारी मिलने पर अमीलाल यादव ने तहसीलदार अमर सिंह बोचला को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने घटना को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही।

घटना के बाद वार्डवासियों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!