बीदासर में करंट लगने से तहसीलदार के ड्राइवर की मौत, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

Edited By Afjal Khan, Updated: 14 Feb, 2026 04:17 PM

bidasar churu tehsildar driver electrocution death news

चूरू जिले के बीदासर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां करंट लगने से तहसीलदार की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए तथा जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

चूरू जिले के बीदासर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां करंट लगने से तहसीलदार की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए तथा जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजगढ़ तहसील क्षेत्र के चेलाना बास निवासी 53 वर्षीय गुरुदयाल सिंह के रूप में हुई है। वे एक निजी कंपनी के माध्यम से नियुक्त थे और पिछले करीब दो वर्षों से तहसीलदार की सरकारी वाहन सेवा में कार्यरत थे। गुरुदयाल सिंह तहसील कार्यालय भवन के ऊपर स्थित कमरे में निवास कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आनंद नामक व्यक्ति उन्हें स्टेशन जाने के लिए जगाने पहुंचे। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा धक्का देकर खोला गया। अंदर जाकर देखा तो गुरुदयाल सिंह हीटर के संपर्क में पड़े हुए थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की जानकारी तत्काल तहसीलदार अमर सिंह बोचला को दी गई, जो समीप ही सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही एडीएम संतोष कुमार मीणा, एसडीएम अम्मीलाल यादव तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक तौर पर मामला करंट लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

पुलिस ने संबंधित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!