अश्विनी वैष्णव ने MNIT जयपुर में क्वांटम मेकर्स लैब का उद्घाटन किया, सेमीकंडक्टर और एआई में नई पहल

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Jun, 2026 08:30 PM

ashwini vaishnaw inaugurates quantum makers lab at mnit jaipur

जयपुर। केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) जयपुर संस्थान में क्वांटम मेकर्स लैब का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों के लिए सेमीकंडक्टर एवं...

जयपुर। केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) जयपुर संस्थान में क्वांटम मेकर्स लैब का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों के लिए सेमीकंडक्टर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई पहल की घोषणा की।

 

इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण (फैब्रिकेशन) से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएनआईटी जयपुर में सेमीवर्स (Semiverse) सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन की प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित कर सकेंगे।

 

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि एमएनआईटी जयपुर में सेमीकंडक्टर डिजाइन हेतु अत्याधुनिक डिजाइन टूल्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे इन संसाधनों का उपयोग करते हुए नवीन सेमीकंडक्टर डिजाइनों का विकास करें, चिप्स तैयार करें तथा उन्हें निर्माण के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें।


वैष्णव ने संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब स्थापित किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान, नवाचार तथा कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करेगी।


केन्द्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) पहल के अंतर्गत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) धारवाड़, कर्नाटक से आए 47 युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया।

 

एमएनआईटी जयपुर में क्वांटम मेकर्स लैब का शुभारंभ तथा सेमीवर्स सिस्टम एवं एआई लैब जैसी पहलों की घोषणा संस्थान को उन्नत प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी तथा विद्यार्थियों को भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!