अजमेर की नीतिका शर्मा को ‘ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड 2026’, नई दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 10 Mar, 2026 03:29 PM

ajmer s nitika sharma was awarded the  astrology excellence award 2026

राष्ट्रीय पत्रिका समस्त भारत नई दिल्ली की ओर से आयोजित समस्त भारत एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवॉर्ड सम्मान समारोह में श्री लक्ष्मी नारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा को ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड 2026...

राष्ट्रीय पत्रिका समस्त भारत नई दिल्ली की ओर से आयोजित समस्त भारत एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवॉर्ड सम्मान समारोह में श्री लक्ष्मी नारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा को ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पत्रिका समस्त भारत की ओर से नई दिल्ली के चिन्मयानंद मिशन भवन में एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार सावित्री ठाकुर और राज्यसभा सांसद प्रमोद बोरो ने वैदिक, सनातन, धर्म, संस्कृति और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्री लक्ष्मी नारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा को ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। 

एक दिवसीय आयोजित एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के 76 से अधिक विद्वानों को सम्मानित किया गया। इसमें शिवानी गौतम अभिमन्यु पाराशर आदित्य शास्त्री सहित अन्य विद्वानों को भी सम्मानित किया गया। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का ज्योतिष ज्ञान बहुत ही अद्भुत है और इनका ज्योतिष आंकलन हमेशा सटीक जाता है। नीतिका शर्मा ने ज्योतिष पर अब तक सैकड़ों लेख लिखे हैं। ज्योतिष के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में नियमित प्रकाशित होते रहते हैं।  प्रतिदिन टैरो राशिफल भी प्रकाशित होते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!