अहमदाबाद प्लेन क्रैश: हादसे में सिरोही का मेडिकल छात्र घायल, हादसे के समय पास की बिल्डिंग में श्रवण भील मैस में खा रहा था खाना, मलबे के नीचे दबने से हुआ घायल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 14 Jun, 2025 04:23 PM

ahmedabad plane crash

गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में राजस्थान के सिरोही जिले के कांटल गांव निवासी मेडिकल छात्र श्रवण कुमार भील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब श्रवण अपने हॉस्टल में भोजन कर रहा था और अचानक विमान पास की एक...

सिरोही, 14 जून 2025 । गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में राजस्थान के सिरोही जिले के कांटल गांव निवासी मेडिकल छात्र श्रवण कुमार भील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब श्रवण अपने हॉस्टल में भोजन कर रहा था और अचानक विमान पास की एक बिल्डिंग से टकरा गया। हादसे के बाद मलबे में दबने से श्रवण को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है श्रवण
बता दें कि श्रवण कुमार एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, और हादसे के वक्त अपने हॉस्टल के मेस में भोजन कर रहा था। विमान का मलबा बिल्डिंग में गिरने से वह चोटिल हो गया हालांकि, डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है और उनके परिजनों को सूचित करने के बाद वे अहमदाबाद पहुंचे हैं।

हादसे में अब तक की स्थिति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दर्दनाक विमान दुर्घटना में कुल 270 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी भी शामिल हैं। विमान लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण यह रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

श्रवण के गांव में दुख की लहर: लोग जल्द ठीक होने की कर रहें है दुआ
श्रवण के परिजनों के परिजनों नें बताया कि, वह परिवार के सबसे होनहार बेटा हैं और एमबीबीएस की पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करता रहा हैं। श्रवण के पिता, जो एक मजदूर हैं, परिवार की आजीविका मजदूरी करके चलाते हैं, और उनकी मां गृहिणी हैं। श्रवण के घायल होने की खबर से कांटल गांव में दुख की लहर फैल गई है। गांव वासी श्रवण के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

श्रवण के चाचा जैसाराम भील ने बताया कि चिकित्सकों ने श्रवण की हालत को खतरे से बाहर बताया है और उनकी जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर वापस लौट सकता हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!