राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस: सीएम भजनलाल शर्मा ने सलामी ली, पेंशनर्स डिजिटल पोर्टल लॉन्च

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Apr, 2026 02:05 PM

77th rajasthan police foundation day cm bhajanlal sharma takes salute

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने आज अपना 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने आज अपना 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने पुलिस की मोटरसाइकिल बटालियन और घुड़सवार जवानों के साथ परेड स्थल तक पहुंचकर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस के जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

इस विशेष दिन के अवसर पर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल का उद्घाटन किया, जिसे राजकॉप सिटीजन एप से जोड़ा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब राजस्थान पुलिस के हजारों पेंशनर्स और उनके परिवारजन डिजिटल माध्यम से अपनी पेंशन संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल से पेंशनर्स को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित इस भव्य समारोह में समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इन सम्मानित नागरिकों में सिरोही के समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, झालावाड़ के सुरजीत कश्यप और उदयपुर की बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री ने इन तीनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया।

 

सिंधु बिनुजीत की विशेष भूमिका चर्चा का विषय रही। वर्ष 2010 से डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने बाल श्रम और पलायन को रोकने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर 'वत्सल वार्ता' और 'बाल मित्र थाने' जैसे नवाचार किए। उनके प्रयासों के कारण बच्चों के मन से पुलिस का डर समाप्त हुआ। इसके परिणामस्वरूप, तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2015 में उनके इस मॉडल को राज्यभर में लागू करने के निर्देश दिए थे।

 

प्रदेशभर में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कोटा में रेंज आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल और एसपी तेजस्विनी गौतम की उपस्थिति में परेड और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। बांसवाड़ा में एसपी सुधीर जोशी ने उत्कृष्ट सेवा पदक से 54 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। डूंगरपुर में एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में सेरेमोनियल परेड के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!