डूंगरपुर में स्वच्छता की नई पहल, 2800 से अधिक BPL परिवारों को मिले दो-दो डस्टबिन

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 01 Oct, 2026 02:44 PM

2800 bpl families get wet dry waste dustbins

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत नई पहल शुरू की है। सभापति सुशीला गुप्ता की पहल पर गुरुवार को नगर परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 2800 से अधिक बीपीएल परिवारों को गीले और सूखे कचरे के लिए दो-दो डस्टबिन...

डूंगरपुर: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत नई पहल शुरू की है। सभापति सुशीला गुप्ता की पहल पर गुरुवार को नगर परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 2800 से अधिक बीपीएल परिवारों को गीले और सूखे कचरे के लिए दो-दो डस्टबिन वितरित किए गए।

नगर परिषद का उद्देश्य लोगों को घर से ही कचरे का पृथक्करण करने के लिए जागरूक करना है। परिवारों को दिए गए डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद नगर परिषद की ओर से दोनों प्रकार के कचरे का अलग-अलग संग्रहण किया जाएगा।

घर से कचरा अलग करने की अपील

कार्यक्रम में सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ शहर का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब हर परिवार अपने घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग करना शुरू करे। उन्होंने शहरवासियों से कचरा संग्रहण वाहन में भी दोनों प्रकार का कचरा अलग-अलग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि घर से कचरा अलग निकलने पर उसके संग्रहण, छंटाई और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। गीले कचरे के उचित निस्तारण के साथ सूखे कचरे के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

मिक्स कचरा नहीं देने की अपील

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि अब घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाएगा। मिक्स कचरा देने से कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नगर परिषद ने लोगों से कचरा अलग-अलग रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए नगर परिषद के साथ शहरवासियों की भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी परिवार मौजूद रहे। डस्टबिन मिलने के बाद लाभार्थी परिवारों ने नगर परिषद की पहल की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!