नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त, एम्बुलेंस सहित एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 05 Jun, 2025 06:30 PM

big action by nagaur police

नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये कीमत का 834 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस अभियान में एक तस्कर, रावताराम जाट पुत्र हरका राम (25) निवासी भियाड़ थाना शिव जिला बाड़मेर को...

जयपुर । नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये कीमत का 834 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस अभियान में एक तस्कर, रावताराम जाट पुत्र हरका राम (25) निवासी भियाड़ थाना शिव जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एम्बुलेंस भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और सीओ मेडताशहर रामकरण सिंह मलिण्डा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। घटना बुधवार सुबह की है। डीएसटी प्रभारी मेडता के उपनिरीक्षक विजय सिंह को थांवला क्षेत्र से एक एम्बुलेंस के गुजरने की सूचना मिली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त होने का संदेह था। सूचना मिलते ही डीएसटी टीम और पादूकलां थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस का पीछा किया।

रेण चौकी के पास जयपुर नम्बर की एम्बुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई। 
एम्बुलेंस के भीतर कुल 41 कट्टों में 834 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। पुलिस नर एम्बुलेंस चालक रावता राम जाट निवासी भियाड को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि डोडा पोस्त की एम्बुलेंस के आगे एक एस्कॉर्ट कार भी चल रही थी, जिसमें सवार तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी रावताराम के खिलाफ मेड़तारोड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना गोटन के निरीक्षक सुरेश चौधरी को सौंपी गई है। इस सफल ऑपरेशन में मेड़तारोड़ थानाधिकारी उपनिरीक्षक उर्जाराम विनोई सहित डीएसटी टीम और पादूकलां थाने के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!