नागौर में 6 साल की भांजी को मामा ने मारी गोली, नहीं मान रही थी नाना की बात

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Mar, 2026 02:39 PM

uncle shoots his 6 year old niece over minor dispute in nagaur

नागौर। नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक मामा ने अपनी ही छह साल की मासूम भांजी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने...

नागौर। नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक मामा ने अपनी ही छह साल की मासूम भांजी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बच्ची के काका की रिपोर्ट पर आरोपी मामा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक मूंडवा निवासी रामूराम वनबागरिया ने रोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी छह वर्षीय भतीजी रोशन पुत्री कैलाश बनबागरिया कुछ समय से सरासनी गांव में अपने नाना के घर रह रही थी। रविवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने नाना की बात नहीं मानी, जिससे घर के लोग नाराज हो गए।

 

आरोप है कि इसी बात से गुस्साए मामा चैनाराम वनबागरिया ने बंदूक उठा ली और बच्ची पर गोली चला दी। इस घटना से परिवार के लोग भी सकते में आ गए और आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

 

हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर रोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक मृतका के काका रामूराम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मामा चैनाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच सुरपालिया थाना अधिकारी सुमन कुल्हरी को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उसकी तलाश जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!