धनतेरस 2025: ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, जानिए राशि अनुसार क्या खरीदना होगा शुभ — ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 12 Oct, 2025 03:20 PM

dhanteras 2025 combination of brahma yoga and uttaraphalguni nakshatra

धनतेरस को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है। परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

धनतेरस को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है। परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शनिवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे आरंभ होगी और रविवार 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपावली उत्सव का शुभारंभ भी हो जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी। सालभर धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, धन की कमी दूर होगी और किस्मत भी चमकेगी। 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि इस बार इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह ब्रह्म योग आरंभ होगा, जो रात 1:48 बजे तक रहेगा। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 3:41 बजे तक रहने वाला है। इसके बाद से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा। इन शुभ योग में की गई खरीदारी और शुरुआत लंबे वक्त तक फायदा देने वाली रहेगी। इन शुभ योग में किए कामों में सफलता की संभावना और बढ़ जाती है।

धनतेरस तिथि
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12:18 बजे आरंभ होगी और 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपावली उत्सव का शुभारंभ भी हो जाएगा। 
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ -18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51बजे तक

धनतेरस पर बन रहा ब्रह्म योग
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह ब्रह्म योग आरंभ होगा, जो रात 1:48 बजे तक रहेगा। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से लेकर दोपहर 3:41 बजे तक रहने वाला है। इसके बाद से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा। 

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर संध्या के समय पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इस वर्ष 18 अक्टूबर को धनतेरस पूजन का शुभ समय शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की आराधना करनी चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक 
प्रदोष काल - शाम 05:48 से रात 08:20 बजे तक 
वृषभ काल - शाम 07:16 से रात 09:11 बजे तक 

यम दीपदान 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा है। इस वर्ष यम दीपदान का समय 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक रहेगा। मानी जीती है कि घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्य दीर्घायु होते हैं।

आइए ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को  चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए।  इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसिलिए आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं। 

मिथुन राशि 
धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा। पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी। 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा। 

सिंह राशि  
सिंह राशि  के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो। 

कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा।  आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।  इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि 
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। 

धनु राशि  
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। ऐसा करने से जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी। 

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को  धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए। सालभर आपकी उन्नति होगी। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं। 

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!