झुंझुनूं SP का बगड़ थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी!

Edited By Payal Choudhary, Updated: 17 Feb, 2026 08:45 PM

jhunjhunu sp brijesh jyoti upadhyay surprise visit bagad police station action

राजस्थान के झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार को बगड़ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ने थाने की भौतिक व्यवस्थाओं, पुलिसिंग की गुणवत्ता और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

राजस्थान के झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार को बगड़ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ने थाने की भौतिक व्यवस्थाओं, पुलिसिंग की गुणवत्ता और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का जायजा लिया और महिला डेस्क पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हवालात की व्यवस्थाओं की जांच की गई।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जवानों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी और वर्दी की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। थाने में बढ़ती लंबित मुकदमों की संख्या पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के आदेश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि लंबे समय से पेंडिंग मामलों की जांच जल्द पूरी कर चालान पेश किया जाए। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता दी जाए।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने कड़ा संदेश देते हुए नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा, आबकारी और अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी “एक्शन प्लान” बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में एसपी ने मालखाने में रखे सामान के रख-रखाव और पुराने रिकॉर्ड के अपडेट की स्थिति देखी। साथ ही जवानों के बैरिक और मैस की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!