झालावाड़ में ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर में एसडीएम ने सुने 40 प्रकरण प्रभावी कार्यवाही कर फॉलोअप के दिए निर्देश

Edited By Kailash Singh, Updated: 13 Jun, 2025 10:18 AM

40 cases were heard in atal jan seva camp

झालावाड़ । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जन सुनवाई की प्रभावी व्यवस्था के उद्देश्य झालावाड़ जिले की समस्त पंचायत समिति परिसरों में अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन गुरुवार को संबंधित उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया. इसी क्रम में पंचायत...

झालावाड़ । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जन सुनवाई की प्रभावी व्यवस्था के उद्देश्य झालावाड़ जिले की समस्त पंचायत समिति परिसरों में अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन गुरुवार को संबंधित उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया. इसी क्रम में पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल परिसर में उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जन सुनवाई शिविर आयोजित हुआ. शिविर में प्रधान सीता कुमारी भील, विकास अधिकारी संजय कुमार शर्मा, तहसील दार अजहर बेग, जगदीश सिंह झाला, महावीर सिंह,जिला परिषद सदस्य फतेसिंह सोनगरा, भगवान सिंह, पंचायत समिति सदस्य ईश्वर सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, कई विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. एसडीएम दिनेश कुमार मीणा ने गुरुवार को जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों को ससम्मान कुर्सी पर बिठाकर उनकी परिवेदनाओं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आमजन की ओर से बिजली, पानी, आम रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटवाने, अवैध निर्माण रूकवाने, समेत विभिन्न प्रकार की 40 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। एसडीएम ने कई परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को अन्य परिवेदनाओं को यथाशीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 40 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!