गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का क्रेज़ हाई! जयपुर में ट्रैवल एजेंट्स ने बताए इस सीजन के सबसे हॉट डेस्टिनेशंस

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 18 May, 2026 11:47 AM

there is a craze for traveling during the summer holidays

जयपुर | जैसे-जैसे गर्मियों की छुट्टियां करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे लोगों में घूमने-फिरने का उत्साह भी तेज़ी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

जयपुर | जैसे-जैसे गर्मियों की छुट्टियां करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे लोगों में घूमने-फिरने का उत्साह भी तेज़ी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। परिवारों से लेकर युवा ट्रैवलर्स तक, हर कोई नए डेस्टिनेशंस और बेहतर वेकेशन एक्सपीरियंस की तलाश में है। इसी बढ़ती ट्रैवल डिमांड को देखते हुए प्रिज़्म ने जयपुर में ट्रैवल एजेंट पार्टनर बिजनेस मीट का आयोजन किया।

जयपुर के संडे होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स शामिल हुए। इस दौरान, कंपनी ने अपने प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स संडे होटल्स, क्लबहाउस, पैलेट और टाउनहाउस के साथ-साथ चेक-इन वेकेशन, डैनसेंटर और बेलविला जैसे हॉलिडे और विला स्टे विकल्पों को भी पेश किया।

प्रिज्म एशिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) मनीष कश्यप ने कहा, "गर्मियों की छुट्टियां हमेशा से लीजर ट्रैवल को बढ़ावा देने वाला बड़ा सीजन रही हैं। ट्रैवल एजेंट्स यात्रियों को सही अनुभव और बेहतर डेस्टिनेशन चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारा उद्देश्य उनके साथ मिलकर ग्राहकों के लिए आसान और बेहतर ट्रैवल अनुभव तैयार करना है।" वहीं, नेक्सस हॉलीडेज के मालिक गजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार फैमिली वेकेशंस और इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए काफी मजबूत माँग देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम में इस गर्मी के ट्रैवल ट्रेंड्स पर भी चर्चा हुई। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, दुबई, वियतनाम, थाईलैंड और यूरोप जैसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है। वहीं, घरेलू पर्यटन स्थलों के प्रति भी लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!