विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल को भेंट किया वन्दे मातरम् कैलेंडर, सांस्कृतिक चेतना को दिया नया आयाम

Edited By Anil Jangid, Updated: 09 Jan, 2026 07:13 PM

speaker devanani presents vande mataram calendar to governor

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित वर्ष 2026 का...

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित वर्ष 2026 का विशेष कैलेंडर राज्यपाल को भेंट किया।

 

देवनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष कैलेंडर में ‘वन्दे मातरम्’ गीत के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रचना प्रक्रिया और इसके रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को चित्रों और विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह कैलेंडर न केवल तिथियों का संग्रह है, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पुस्तक “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” भी राज्यपाल को भेंट की। पुस्तक में भारतीय सनातन संस्कृति, उसके मूल सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तृत एवं विचारोत्तेजक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है।

 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणाशक्ति रहा है। उन्होंने विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित इस कैलेंडर को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए इसकी विषयवस्तु की प्रशंसा की। साथ ही देवनानी को पुस्तक लेखन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

यह मुलाकात सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और वैचारिक संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!