केसर वाले एड पर सामने आए सलमान खान, भाईजान ने कोर्ट को दिया ऐसा दबंग जवाब!

Edited By Anil Jangid, Updated: 30 Nov, 2025 02:43 PM

salman khan defiant response to court in misleading ad case

इलायची में केसर वाले एड पर कोर्ट का नोटिस झेल चुके बॉलीवुड स्टार सलमान खान अब खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने दबंग जवाब दिया है। राजस्थान की कोटा कोर्ट को सलमान ने भ्रामक विज्ञापन की याचिका पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पान मसाला नहीं बल्कि...

जयपुर। इलायची में केसर वाले एड पर कोर्ट का नोटिस झेल चुके बॉलीवुड स्टार सलमान खान अब खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने दबंग जवाब दिया है। राजस्थान की कोटा कोर्ट को सलमान ने भ्रामक विज्ञापन की याचिका पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पान मसाला नहीं बल्कि इलायची का विज्ञापन किया था।

 

आपको बता दें कि कोटा के कंज्यूमर कोर्ट में बीजेपी के नेता परिवादी इंद्र मोहन सिंह हनी ने याचिका लगाते हुए बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर आरोप लगाया था कि एक पान मसाला का कथित रूप से भ्रामक प्रचार करके इलायची और केसर युक्त होने का दावा किया जाता है।

 

इस मामले में कोर्ट के नोटिस का जवाब देते हुए सलमान खान ने वकील आरसी दुबे के जरिए अपना जवाब प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आयोग के पास वर्तमान शिकायत की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है। इसके अलावा सलमान खान ना तो पान मसाले के निर्माता है ना ही सेवा प्रदाता। ऐसे में यह मामला उनके खिलाफ नहीं बनता। वाद में शामिल करने क्षति पहुंचने अनावश्यक उत्पीड़न का प्रयास किया गया। 

 

उन्होंने केसर युक्त पान मसाले नहीं, सिल्वर कोटेड इलायची का विज्ञापन किया है। इधर, परिवादी और भाजपा नेता इंद्र मोहन सिंह हनी ने सलमान खान की ओर से प्रस्तुत जवाब पर आपत्ति दर्ज करवाई। कहा कि प्रस्तुत किए गए जवाब में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के हस्ताक्षर प्रतीत नहीं होते हैं।

 

ऐसे में परिवादी और वकील रिपुदमन सिंह ने कोर्ट में सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत होने के निर्देश देने के साथ प्रस्तुत जवाब और वकालतनामा पर हस्ताक्षरों की जांच की मांग की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!