खेजड़ी कटाई के विरोध में महापड़ाव, बीकानेर में बाजार बंद

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Feb, 2026 01:41 PM

mass protest in support of khejri trees in bikaner

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी पेड़ों की कटाई को लेकर जनआंदोलन तेज हो गया है। पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर सोमवार को बीकानेर में महापड़ाव आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने दोपहर 2 बजे तक...

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी पेड़ों की कटाई को लेकर जनआंदोलन तेज हो गया है। पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर सोमवार को बीकानेर में महापड़ाव आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला किया, वहीं सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई।

 

पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित इस महापड़ाव में राजस्थान के अलावा हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए। कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

खेजड़ी का पेड़ राजस्थान की संस्कृति और पर्यावरण का अहम हिस्सा माना जाता है। यह पेड़ रेगिस्तानी इलाकों में मिट्टी को बचाने, पशुओं के लिए चारा देने और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्नोई समाज ने इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है।

 

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि खेजड़ी की अवैध कटाई रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। उनका कहना है कि सड़क, फैक्ट्री और परियोजनाओं के नाम पर हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

 

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!