महिंद्रा ने लॉन्च किया BLAZO i-TRK, 48 घंटे की अपटाइम गारंटी के साथ ट्रकिंग में मुनाफे का नया मॉडल

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 25 Aug, 2026 10:01 AM

mahindra blazo i trk launched 48 hour uptime guarantee 320hp engine

महिंद्रा का दावा AI तकनीक, 320 HP इंजन और iMAXX 2.0 से लैस BLAZO i-TRK 5 साल में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक अतिरिक्त मुनाफे की क्षमता रखता है

जयपुर,महिंद्रा ट्रक एंड बस ने ऑल-न्यू BLAZO i-TRK हैवी कमर्शियल ट्रक लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे “प्रॉफिट का रॉकेट” बताते हुए ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट मालिकों के लिए अधिक माइलेज, बेहतर उत्पादकता, कम परिचालन लागत और स्मार्ट फ्लीट कंट्रोल पर फोकस किया है।

कंपनी के अनुसार, BLAZO i-TRK भारत का पहला हैवी कमर्शियल व्हीकल है, जिसमें AI-संचालित iFuelSmart ऑटो ड्राइव मोड दिया गया है। यह सिस्टम सड़क की ढलान, वाहन के वजन और ड्राइविंग परिस्थितियों का लगातार विश्लेषण कर उपयुक्त ड्राइविंग मोड चुनने में मदद करता है।

10% तक बेहतर माइलेज का दावा

BLAZO i-TRK में 7.2-लीटर 320 HP mPOWER इंजन दिया गया है, जो 1100 से 1700 rpm के बीच 1100 Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि ट्रक एडवांस तकनीकों की मदद से 10% तक बेहतर माइलेज दे सकता है।

इसमें TurboMax टर्बोचार्जर और OptiFuel एयर कंप्रेसर जैसी तकनीकें भी शामिल हैं। महिंद्रा के मुताबिक, इन तकनीकों के जरिए ईंधन दक्षता बढ़ाने और परिचालन लागत कम करने में मदद मिलती है।

48 घंटे की अपटाइम गारंटी

BLAZO i-TRK की प्रमुख विशेषताओं में उद्योग में पहली बार दी जा रही 48 घंटे की अपटाइम गारंटी शामिल है। कंपनी के अनुसार, यदि वाहन तय 48 घंटे के भीतर सड़क पर वापस नहीं आता है तो ग्राहकों को 10,000 रुपये प्रतिदिन का हर्जाना दिया जाएगा।

इसके अलावा, महिंद्रा ने 250 महत्वपूर्ण पार्ट्स की उपलब्धता से जुड़ी पार्ट्स सप्लाई गारंटी भी पेश की है। कंपनी के मुताबिक, निर्धारित समय में गारंटीड पार्ट उपलब्ध नहीं होने पर ग्राहक को संबंधित पार्ट मुफ्त में दिया जाएगा।

iMAXX 2.0 से मिलेगा फ्लीट पर ज्यादा कंट्रोल

BLAZO i-TRK को महिंद्रा के iMAXX 2.0 कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है। इसके जरिए फ्लीट मालिक रियल-टाइम व्हीकल इंटेलिजेंस, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर परफॉर्मेंस, सर्विस मैनेजमेंट और फ्लीट रिपोर्ट्स जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

iMAXX 2.0 में रिमोट AC मैनेजमेंट, रिमोट व्हीकल क्रैंक इनहिबिट, एयर फिल्टर क्लॉगिंग अलर्ट, DPF परफॉर्मेंस अलर्ट और Distance-to-Empty मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ड्राइवर के आराम पर भी जोर

ट्रक में ComfyMAX सस्पेंडेड सीट, EasyCruze क्रूज कंट्रोल, फैक्ट्री-फिटेड AC केबिन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन सुविधाओं का उद्देश्य लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की थकान कम करना और उत्पादकता बढ़ाना है।

Now 24x7 ऐप से डिजिटल सर्विस

महिंद्रा ने BLAZO i-TRK के साथ Now 24x7 मोबाइल ऐप को भी अपग्रेड किया है। इसके जरिए ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज और ट्रैक करने, अपॉइंटमेंट बुक करने, सर्विस हिस्ट्री देखने, रोडसाइड असिस्टेंस मांगने, स्पेयर पार्ट्स ऑर्डर करने और लाइव ब्रेकडाउन वैन लोकेशन देखने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य और SML महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं ट्रक्स एंड बसेस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि भारत का फ्रेट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र तकनीक, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उनके अनुसार, BLAZO i-TRK इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

कंपनी का कहना है कि “ज्यादा कमाओ, ज्यादा चलाओ और ज्यादा कंट्रोल करो” के सिद्धांत पर आधारित BLAZO i-TRK का उद्देश्य ट्रांसपोर्टर्स को बेहतर माइलेज, कम डाउनटाइम और स्मार्ट फ्लीट मैनेजमेंट के जरिए अधिक व्यावसायिक लाभ दिलाना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!