फाउंटेन स्क्वायर पार्क - राजस्थान में पुरातन और आधुनिक स्थापत्य कला का अनूठा संगम

Edited By Kailash Singh, Updated: 19 Aug, 2025 04:34 PM

fountain square park is a unique blend of ancient and modern architecture

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शहरी विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा यह क्षेत्र विकास के नए शिखर छू रहा है। प्रदेश में शहरी विकास आधुनिक सौंदर्यशास्त्र, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सार्वजनिक सुविधा का एक अनूठा संगम...

जयपुर, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शहरी विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा यह क्षेत्र विकास के नए शिखर छू रहा है। प्रदेश में शहरी विकास आधुनिक सौंदर्यशास्त्र, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सार्वजनिक सुविधा का एक अनूठा संगम दर्शाता है। 

    राजधानी जयपुर की नई विकास यात्रा में भी यहां की पारम्परिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक आधारभूत ढांचे का अनूठा मेल है। राज्य सरकार ने आमजन को फाउंटेन स्क्वायर परियोजना के रूप में अविस्मरणीय तोहफा दिया है। जयपुर शहर  के मानसरोवर क्षेत्र में वी.टी. रोड और अरावली मार्ग के बीच बसा और हरे-भरे सिटी पार्क से सटा, यह विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट 16 बीघा (40,000 वर्ग मीटर) क्षेत्र में फैला है। यहां बीचों बीच बना म्यूजिकल फाउण्टेन पानी की स्क्रीन पर लेजर शो के साथ मंत्रमुग्ध करने वाली 3डी इमेजरी में राजस्थानी संस्कृति की कहानियां सुनाता है। यहां दो एम्फीथियेटर भी हैं। 40 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजना न केवल एक कलात्मक कृति है, बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे में एक बेंचमार्क है।  

कला, प्रकाश और जल का उत्सव
    इस परियोजना के केंद्र में सेंट्रल म्यूजिकल फाउंटेन है, जहां हर शाम 7 से 8 बजे तक संगीत और रोशनी के साथ पानी की स्क्रीन पर लेजर शो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनता है। इसके साथ ही, यह मंत्रमुग्ध करने वाली 3डी इमेजरी में राजस्थानी संस्कृति की कहानियां भी सुनाता है। यह फाउंटेन चार सफेद संगमरमर की शेर की मूर्तियों से घिरा हुआ है, जो शक्ति और गौरव का प्रतीक है। धौलपुर पत्थर की बनी हुई कलात्मक छतरियां और बारीकी से डिजाइन किये गए मेहराब इस स्थान को शाही एहसास देते हैं। एक ऊंचे मंच के ऊपर एक छोटा अंग्रेजी फाउंटेन यूरोपीय शैली की झलक दिखाता है, जो परंपरा और आधुनिकता का एक सहज मिश्रण है।

आधुनिक सुविधाओं युक्त प्रदर्शनी ग्राउण्ड और एम्फीथियेटर
    फाउंटेन स्क्वायर के बगल में प्रदर्शनी ग्राउंड है, जो 9 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें एक भव्य मंच, हरित स्थान, 550 लोगों के बैठने की जगह, रिसेप्शन, कार्यालय स्थान, लॉकर और शौचालय निर्मित हैं। साथ ही, कलाकारों के लिए सुविधायुक्त ग्रीन रूम भी बनाया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सोच-समझकर वास्तुशिल्प पर काम किया गया है। यहां दो एम्फीथिएटर भी बनाये गए हैं, जिनमें से प्रत्येक में 500 आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, पर्याप्त पार्किंग और सुंदर टिकट खिड़कियां सभी आयु समूहों के लिए सुविधा और आराम सुनिश्चित करती हैं। 

सस्टेनेबल विकास का एक मॉडल
    दीर्घकालिक विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता के अनुरूप यहां एक समर्पित 2.0 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। इस सुविधा से उपचारित ग्रे पानी का उपयोग फाउंटेन स्क्वायर और निकट स्थित सिटी पार्क की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। फाउंटेन स्क्वायर और प्रदर्शनी ग्राउंड बेहतरीन इंजीनियरिंग का खूबसूरत उदाहरण हैं। दोनों के संरचनात्मक डिजाइन आधुनिक भूकंपरोधी और अग्निशमन प्रणालियों से लैस हैं।  

    हाल ही में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारतीय बिल्डिंग कांग्रेस द्वारा सम्मानित भी किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे सभी विकास कार्य यह बताते है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुई योजनाओं एवं नवाचारों से राजस्थान आधुनिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बन रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!