उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गौ महाकुंभ में किया शिरकत

Edited By Kailash Singh, Updated: 05 Sep, 2025 03:15 PM

deputy chief minister diya kumari participated in gau maha kumbh

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित गौ महाकुंभ में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गौ महाकुंभ में किया शिरकत
जयपुर, 5 सितम्बर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित गौ महाकुंभ में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, “गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम सभी को यहां से यह संकल्प लेना होगा कि जीवनशैली में गौ सेवा को शामिल करेंगे और गोशालाओं में सेवा भाव को आगे बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा कि गौ उत्पादों की जानकारी और उपयोग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। गौशालाओं में नवाचार और आधुनिक तकनीक को जोड़कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुहिम का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया ताकि हर नागरिक तक गौ सेवा का संदेश पहुँचे।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गौ सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला कार्यकर्ताओं शिवानी जी, दक्षा जी, मंजू जी, शारदा जी, मोनिका जी और नेहा जी को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!