कांग्रेस की 45 जिला अध्यक्षों की सूची जारी, 12 विधायकों समेत इन नामों ने चौंकाया

Edited By Anil Jangid, Updated: 23 Nov, 2025 04:10 PM

congress announces 45 new district presidents in rajasthan

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार 45 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं. इस सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. जिनमें बीकानेर ग्रामीण से विशनाराम सियाग.

जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार 45 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं. इस सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. जिनमें बीकानेर ग्रामीण से विशनाराम सियाग. बीकानेर शहर से मदन गोपाल मेघवाल. बूंदी से महावीर मीणा. चित्तौड़गढ़ से प्रमोद सिंह सिसोदिया सिंह. चूरू से मनोज से मेघवाल. दौसा से रामजीलाल ओड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, 12 विधायकों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है.

 

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की इस सूची के अनुसार डीडवाना कुचामन से जाकिर हुसैन गैसावत. धौलपुर से संजय जाटव. डूंगरपुर से गणेश घोघरा. हनुमानगढ़ से मनीष मक्कासर. जयपुर ग्रामीण पूर्व से गोपाल मीणा. जयपुर ग्रामीण पश्चिम से विद्याधर चौधरी. जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है.  इसके आलावा जैसलमेर से अमर दिन फकीर. जालौर से रमीला मेघवाल. झुंझुनू से रीता चौधरी. जोधपुर ग्रामीण से गीता बरवड़. जोधपुर शहर से ओमकार वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने जिन 12 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है उनमें विधायक विकास चौधरी, अर्जुन सिंह बामनिया, मनोज मेघवाल, जाकिर हुसैन गैसावत, संजय जाटव, गणेश घोघरा, विद्याधर चौधरी, रीटा चौधरी, गीता बरवड़, घनश्याम मेहर, इंदिरा मीणा और रुपिंदर सिंह कुन्नर को बनाया जिला अध्यक्ष. पूर्व मंत्री के रूप में रामलाल जाट और अर्जुन सिंह बामनिया भी लिस्ट में शामिल.

 

इसके अलावा सलूंबर से परमानंद मेहता, सवाई माधोपुर से इंदिरा मीणा. सीकर से सुनीता गठाला. सिरोही से लीलाराम गरासिया. श्रीगंगानगर से रुपिंदर सिंह कुन्नर. टोंक से सैयद सऊद सईदी. उदयपुर ग्रामीण से रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर से फतेह सिंह राठौड़ और भीलवाड़ा से पूर्व मंत्री रामलाल जाट को जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली है. हालांकि, 5 जिलों में कांग्रेस पार्टी ने किसी को भी जिलाध्यक्ष की कमान नहीं सौंपी है।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की यह सूची पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट भी की है और लिखा है कि लिखा संगठन सृजन अभियान के माध्यम से राजस्थान में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की इस नायाब पहल से यह नया प्रयोग हुआ है. अब यह हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ काम कर उन्हें सफल बनाएं एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भी सभी को साथ लेकर आगे काम करें.

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!