Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? ।

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 20 Dec, 2025 12:58 PM

horoscope come and find out what the stars have in store for you

जोधपुर/जयपुर, 20 दिसम्बर 2025 । आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ?। डॉ. अनीष व्यास भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर से राशिफल ।

मेष राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आज मन का मीत मिलेगा। सीरियस रिलेशनशिप की शुरुआत होगी।

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से वाद -विवाद हो सकता है। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा।

मिथुन राशि 
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं, जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आज आपको महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

सिंह राशि
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा भी संभव। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत हो सकती है।

तुला राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है।

वृश्चिक राशि
रिश्तों में मजबूती आएगी फिर भी महिला सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी।

धनु राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें।

मकर राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

मीन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण रहेगी। मादक वस्तुओं से दूर रहें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!