Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? राशिफल 9 अप्रैल 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 09 Apr, 2026 02:04 PM

horoscope find out stars have in store for you horoscope 9 april 2026

आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? डॉ. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर से

मेष राशि  
मेष राशि वाले आज आप अपनी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें, अन्यथा तो यह आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। कोई निराशाजनक सूचना मिलने से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में शोर-शराबा का माहौल रहेग और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार में आज भावुक होकर कोई भी फैसला न लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ेगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में यदि कुछ समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी और घनिष्ठता बढ़ेगी। आप किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज आपकी यह इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपके धन में वृद्धि होने से आप परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा आसानी से पूरा कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाएं बनाएंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आवश्यक लाभ लेकर आने वाला है और आप बजट बना लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी काम में आपको रूटीन बनाए रखना चाहिए, तभी वह पूरा होगा। लेन-देन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। दिन का कुछ समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे और अपने परिवार के किसी सदस्य से अपनी इच्छाएं व्यक्त कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति वाला रहेगा। यदि आपके किसी काम में रुकावटें आ रही थीं तो आप उनमें आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेग। किसी की सलाह मानकर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। विभिन्न स्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग नौकरी के साथ-साथ कोई नया काम करने की योजना बना रहे थे तो उनकी यह इच्छा आज पूरी हो सकती है। सायंकाल का समय जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। आपको अपने कुछ घरेलू मामलों में सावधान रहें और हर तरह के विवाद से दूर रहें। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। भाई-बहनों के साथ काफी दिनों बाद बातचीत करने का मौका मिलेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे। आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। आप अपने मन की कोई इच्छा अपने माता-पिता से व्यक्त कर सकते हैं। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन से भरा रहने वाला है। आप भाईचारा बढ़ाने पर पूरा जोर देंगे और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो वह आज मित्र की मदद से सुलझ जाएगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और नई संपत्ति खरीदने की इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही है। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और सभी एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। कुछ निजी मामलों में आपको बाहरी लोगों से बचना होगा। रविवार की वजह से घर में नए पकवान बन सकते हैं, जिसका आनंद लेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायक रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे और परिवार में किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में किसी भी काम को पहले करने की आदत से आपको अच्छा फायदा होगा। अगर आपने किसी दोस्त से निवेश संबंधी किसी योजना के बारे में सुना है तो उसमें पैसा लगाने से आपको बचना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है।

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको बहुत सावधान रहना होगा अन्यथा आपका धन फंस सकता है। आपको स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। अगर आप किसी को बिजनस में पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ मध्यम फलदायी रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी तो वह दूर होगी। आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अगर आप अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करेंगे तो यह आपके लिए बेहतर होगा। बिजनस के लिए बनाई गईं योजनाओं से आज आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी सदस्य मौजूद रहेंगे और जरूरी चर्चा में शामिल भी हो सकते हैं। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करना होगा और अधिक तले-भुने खाने से बचना होगा, अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सायंकाल के समय जरूरी कार्यों में आपको कुछ करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि 
मीन राशि वालों को आज कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य भी पूरा साथ देगा। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान का मन पढ़ाई लिखाई में लगने से माता पिता प्रसन्न होंगे। कोई नया बिजनस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें प्रभावशाली लोगों की मदद भी मिलेगी। बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारी आज रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। सायंकाल का समय दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!