Edited By Anil Jangid, Updated: 01 Aug, 2026 10:00 AM
जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष सफलता दिलाने वाला रहेगा। उन लोगों को जल्दी सफलता मिल सकती है जो फाइनेंशियल सेक्टर या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े हैं। साथ ही आज आपके काम की लोग खूब सराहना करेंगे। जिससे आपको मान सम्मान मिलेगा। साथ ही आज आप अपने बल पर मुश्किल से मुश्किल काम सरल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बहुत शुभ रहेगा क्योंकि, आज आपको निवेश से लाभ मिल सकता है।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को आज लंबे समय से चल रहे मामले में राहत मिल सकती है। अगर आपको कोई कानूनी मामला रुका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज में आपको उच्चाधिकारियों से पूरा समर्थन प्राप्त होगा। जिससे बड़ी योजनाएं साकार होंगी। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। साथ ही आज आपके पैसा दान पुण्य में भी खर्च हो सकता है।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला रहेगा। साथ ही आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ रहेगा। मेडिकल और रिसर्च से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। आज आप पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोग आज पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ साथ अपने कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो आपको संबंधों में सुधार लाने का सही समय है। छोटी-मोटी परेशानियां आपसी समझदारी सुलझ जाएंगी। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आपको धन प्राप्ति के भी अच्छे अवसर मिलेंगे।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों आज नई योजनाओं को शुरू करने में बड़ी मुश्किल आ सकती है। आज आपके प्रतिद्वंदी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे,हालांकि आप अपने धैर्य से सब संभाल लेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है इस राशि के जो लोग लोन आदि लेने का सोच रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको सलाह है कि समझदारी से काम लें तभी आपको हर समस्या का समाधान मिलेगा।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोग आज परिवार वालों को पूरा समय देंगे। हालांकि, जो लोग घर से काम करते हैं वह अपनी सुविधाओं और जरूरी संसाधनों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको घर की साज सज्जा पर भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। हालांकि, तुला राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं होगा। आप अपने कामों को आसानी से पूरा करेंगे और उन कार्यों को भी सफलतापूर्वक कर पाएंगे। जिन्हें करने से दूसरे लोग बचते हैं। साथ ही आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही समृद्धि देने वाला रहेगा आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग आज प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े कामकाज करते हैं उनके लिए आज यात्रा के योग बन रहा है। जिससे आपके काम को नया विस्तार मिलेगा। आज का दिन आपके बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख कार्यस्थल, समाज और परिवार में मजबूत होगी। साथ ही आज आपको धन लाभ के अच्छे संकेत हैं।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोग धन संबंधित परेशानियों से बाहर निकलने के लिए जरूरी कदम उठाने पड़ सकते हैं। साथ ही आज आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। पुराने निवेश को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। समझदारी और प्लानिंग से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाएंगे।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशिवालों को आज अपनी दिनचर्या को थोड़ा मैनेज करने की जरूरत है। आज आप पर काम का बोझ ज्यादा होने की वजह से आपको शारीरिक थकान या कोई छोटी मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सामाजिक रूप से कम ही एक्टिव रहें तो आपके लिए सही रहेगा।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोग आज फाइनेंशियल प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान देंगे। हालांकि, आपके खर्चे कैसे न कैसे बढ़ सकते हैं। खासकर संतान से जुड़े जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप बैकफुट पर रहकर भी अच्छा काम करेंगे। आज आप अपने पैसे को कहीं निवेश करने का सोच विचार कर सकते हैं। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप प्लानिंग करके खर्चे कंट्रोल करें।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आज आपको सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। आज आपके परिवार के बड़े बुजुर्गों के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग अपने काम से खास पहचान और सम्मान प्राप्त करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा और आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।