परिवादियों को गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Jan, 2026 12:36 PM

gangster rohit godara threatens witnesses to withdraw case

बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट थाने में एक आरपीएस अधिकारी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले को वापस लेने के लिए गैंगस्टर द्वारा परिवादियों को धमकाने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से परिवादी को व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस नोट भेजे गए, जिनमें...

बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट थाने में एक आरपीएस अधिकारी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले को वापस लेने के लिए गैंगस्टर द्वारा परिवादियों को धमकाने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से परिवादी को व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस नोट भेजे गए, जिनमें मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए सीधे-सीधे जान से मारने की चेतावनी दी गई। 

 

इसके बाद परिवादी ने एसपी व आईजी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सौंपी गई, साथ ही स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग रखी है। परिवादी ने बताया की 2016 में उसकी मां ने कोटगेट थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

 

उस केस को वापस लेने के लिए गैंगस्टर से डराने की कोशिश की जा रही है। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करवा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!