बीकानेर: स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को, 1694 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Mar, 2026 06:21 PM

bikaner 22nd convocation of swami keshwanand agricultural university on march13

बीकानेर ।  स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का 22वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

बीकानेर ।  स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का 22वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।  कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे  ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे।  दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन मोहपात्रा उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में भारत सरकार के विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल तथा राजस्थान सरकार के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा शामिल होंगे। 

विश्वविद्यालय के इस 22वें दीक्षांत समारोह में कुल 1694 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1496 विद्यार्थियों को स्नातक, 160 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर तथा 38 विद्यार्थियों को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इस अवसर को विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के लिए विशेष उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!