भीलवाड़ा पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने अरावली बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकाली

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Dec, 2025 12:36 PM

former minister ram lal jat leads aravalli save campaign in bhilwara

भीलवाड़ा। जिले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में अरावली बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। प्रदेशभर में चल रहे अरावली श्रृंखला बचाओ अभियान के तहत यह पदयात्रा अरावली की पहाड़ियों में स्थित सूरज चौराहे से बी माता...

भीलवाड़ा। जिले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में अरावली बचाओ जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। प्रदेशभर में चल रहे अरावली श्रृंखला बचाओ अभियान के तहत यह पदयात्रा अरावली की पहाड़ियों में स्थित सूरज चौराहे से बी माता मंदिर तक करीब 4 किलोमीटर लंबी थी।

 

पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अरावली जैव विविधता से भरपूर विश्व की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, जो हिमालय से भी पहले अस्तित्व में आई थी।

 

जाट ने बताया कि करीब 700 किलोमीटर लंबी यह श्रृंखला चार राज्यों में फैली है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अरावली के कारण ही रेगिस्तान का विस्तार रुका हुआ है और यह अनेक वन्य जीवों के संरक्षण का प्रमुख आधार भी है।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि अरावली का सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान में है, इसलिए इसका संरक्षण राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूर्व मंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सरकार द्वारा अरावली की गलत परिभाषा पेश की गई, जिसके कारण यह पर्वत श्रृंखला गंभीर खतरे में पड़ गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!