Pachpadra Refinery में देरी पर मचा बवाल! Ummedaram Beniwal ने सामने रखा बड़ा सबूत

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jul, 2026 02:35 PM

uproar over delay pachpadra refinery ummedaram beniwal presents major evidence

बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा जिले में शुरू हुई रिफाइनरी में देरी को लेकर एकबार फिर पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ चुके हैं। दरअसल, इस रिफाइनरी का हाल ही में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया और इस दौरान इस रिफाइनरी के शुरू होने में देरी का कारण...

बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा जिले में शुरू हुई रिफाइनरी में देरी को लेकर एकबार फिर पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ चुके हैं। दरअसल, इस रिफाइनरी का हाल ही में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया और इस दौरान इस रिफाइनरी के शुरू होने में देरी का कारण तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बताया गया। इसी बात का लेकर कांग्रेस से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बीजेपी सरकार पर धावा बोल दिया है। उन्होंने इस रिफाइनरी को शुरू करने के लिए लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें इस रिफाइनरी का कितना काम हुआ और कब शुरू होने की संभावना है इस बारे में जवाब दिया गया था।

इसी को लेकर बेनीवाल ने लिखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, कल 4 जुलाई 2026 को मेरे संसदीय क्षेत्र में पचपदरा HRR Limited रिफाइनरी का उद्घाटन हुआ। यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका स्वागत होना चाहिए। लेकिन उद्घाटन मंच से परियोजना में हुई देरी का पूरा दोष वर्ष 2018 से 2023 की राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर मढ़ना तथ्यों से परे, भ्रामक और हास्यास्पद है।

उन्होंने लिखा कि मैंने 1 अगस्त 2024 को लोकसभा में इस परियोजना की प्रगति और देरी को लेकर प्रश्न पूछा था। आपकी ही केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि 15 जुलाई 2024 तक परियोजना की वास्तविक प्रगति 80.8 प्रतिशत थी तथा इसकी Mechanical Completion की निर्धारित तिथि 31 मार्च 2025 थी।
यदि परियोजना 31 मार्च 2025 तक पूरी होनी थी, तो इसका उद्घाटन 04 जुलाई 2026 को क्यों हुआ?

इसके अलावा उम्मेदाराम बेनीवाल ने पीएम मोदी से कई सारे सवाल भी पूछने के साथ ही कहा कि उद्घाटन मंच से केवल पूर्ववर्ती सरकारों पर दोषारोपण करना वास्तविक तथ्यों से ध्यान हटाने का प्रयास प्रतीत होता है। यदि मार्च 2025 के बाद भी परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई, तो वर्तमान सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।


बेनीवाल ने कहा कि विकास परियोजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन विकास के नाम पर केवल श्रेय लेने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता को राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि तथ्य, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहिए। आप केवल भारतीय जनता पार्टी के नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए देश तथ्यपूर्ण, संतुलित और जवाबदेह नेतृत्व की अपेक्षा करता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!