उदयपुर में विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की सीक्रेट वेडिंग! अरावली की वादियों में 26 फरवरी को शाही समारोह

Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Feb, 2026 01:31 PM

vijay deverakonda rashmika mandanna secret udaipur wedding

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वेडिंग की मेजबानी के लिए तैयार है। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर चर्चाएं अब तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को एक निजी और...

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वेडिंग की मेजबानी के लिए तैयार है। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर चर्चाएं अब तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को एक निजी और बेहद सीमित समारोह में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

 

बताया जा रहा है कि इस शाही शादी का मुख्य वेन्यू ITC मोमेंटोस उदयपुर होगा, जो अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा है। यह होटल शहर की भीड़भाड़ से लगभग 25 किलोमीटर दूर नाथद्वारा मार्ग पर कैलाशपुरी गांव के पास स्थित है। यहां तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह प्राइवेट है और बड़े साइन बोर्ड्स की अनुपस्थिति इसे ‘लीक-प्रूफ’ वेन्यू बनाती है। प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लोकेशन परफेक्ट मानी जा रही है।

 

वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड और सूत्रों की मानें तो शादी के कार्यक्रम 23 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। 23 फरवरी को मेहमानों का आगमन होगा, जबकि 24 और 25 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन्स आयोजित किए जाएंगे। 26 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी होगी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन की तैयारी भी बताई जा रही है।

 

हालांकि ITC मोमेंटोस का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन चर्चाओं में Raffles Udaipur और Fairmont Udaipur Palace भी शामिल हैं। ये दोनों प्रॉपर्टीज झील और पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं, जो हाई-प्रोफाइल इवेंट्स के लिए मशहूर हैं। इस बार पिछोला झील के किनारे स्थित जगमंदिर जैसे वेन्यू को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

 

गौरतलब है कि उदयपुर पहले भी कई चर्चित शादियों का गवाह रह चुका है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के अलावा कई बड़े उद्योगपति और फिल्मी सितारे यहां शाही अंदाज में विवाह रचा चुके हैं। अब विजय और रश्मिका का नाम भी इसी लिस्ट में जुड़ता नजर आ रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!