शुभ-शगुन के शवों की हुई पहचान, अंत्येष्टि आज अहमदाबाद में

Edited By Kailash Singh, Updated: 15 Jun, 2025 09:17 AM

the bodies of shubh shagun have been identified

अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए उदयपुर के भाई-बहन शुभ और शगुन के शवों की पहचान शनिवार रात को हो गई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत के अनुसार शुभ और शगुन मोदी का अहमदाबाद में ही रविवार दोपहर 2 बजे थालतेज मोक्षधाम में अंतिम...

उदयपुर, 15 जून (पंजाब केसरी): अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए उदयपुर के भाई-बहन शुभ और शगुन के शवों की पहचान शनिवार रात को हो गई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत के अनुसार शुभ और शगुन मोदी का अहमदाबाद में ही रविवार दोपहर 2 बजे थालतेज मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के तीसरे दिन शनिवार को दिन भर पहचान का इंतजार रहा। डीएनए प्रक्रिया के चलते इसमें देरी हुई। गौरतलब है कि उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के पुत्र शुभ (25) और पुत्री शगुन (23) गत गुरुवार को लंदन घूमने जाने के लिए अहमदाबाद से विमान में सवार हुए थे। विमान हादसे की सूचना के बाद से ही माता-पिता अहमदाबाद में हैं। प्रक्रिया के तहत संजीव व उनकी पत्नी के डीएनए सैंपल शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल टीम द्वारा लिए गए थे। इस दुखद घड़ी में उदयपुर से रिश्तेदार व परिचित भी अहमदाबाद पहुंचे हैं। इधर, उदयपुर के सहेलीनगर में जहां संजीव मोदी का घर है, वहां आसपास पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। मोदी के घर के आंगन में वीरानी छाई है। बाहर बरामदे में बैठे चौकीदार व नौकर की निगाहें बाहर मैन गेट पर टिकी हैं। जेब में रखे मोबाइल की घंटी सुनाई देते ही अलर्ट होकर देखते हैं कि कहीं अहमदाबाद से कोई समाचार तो नहीं। घर के बाहर कोई इक्का-दुक्का राहगीर दिखता भी है तो वह सिर झुकाए सीधे निकल जाता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!