जयपुर–उदयपुर वंदे भारत बंद, अब नए रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Feb, 2026 04:15 PM

jaipur udaipur vande bharat service discontinued train to operate on new rajast

उदयपुर। होली से ठीक पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए Vande Bharat Express की जयपुर–उदयपुर और उदयपुर–आगरा सेवा को बंद करने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार कम यात्री भार इस निर्णय की मुख्य वजह रहा। 14 फरवरी से उदयपुर से जयपुर के बीच और 15 फरवरी से...

उदयपुर। होली से ठीक पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए Vande Bharat Express की जयपुर–उदयपुर और उदयपुर–आगरा सेवा को बंद करने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार कम यात्री भार इस निर्णय की मुख्य वजह रहा। 14 फरवरी से उदयपुर से जयपुर के बीच और 15 फरवरी से उदयपुर सिटी से आगरा रूट पर यह ट्रेन नहीं चलेगी। इस सेवा की शुरुआत सितंबर 2023 में की गई थी। शुरुआती दौर में यात्रियों में उत्साह रहा, लेकिन समय के साथ अपेक्षित संख्या में वृद्धि नहीं हो सकी।

 

रेलवे ने घाटे को देखते हुए पहले फेरे घटाए थे। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन को तीन दिन जयपुर–उदयपुर और तीन दिन उदयपुर–आगरा तक सीमित किया गया था। इसके बावजूद यात्री भार 50–60 प्रतिशत के बीच ही रहा। त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा 80–85 प्रतिशत तक पहुंच जाता था, लेकिन सामान्य दिनों में सीटें खाली रहती थीं।

 

अब संबंधित वंदे भारत रैक को Udaipur सिटी से असारवा के बीच संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और एक दिन रखरखाव के लिए निर्धारित रहेगा। नई समय-सारणी के अनुसार सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:45 बजे असारवा से प्रस्थान कर रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

 

यात्रियों का मानना है कि होली जैसे बड़े त्योहार से पहले सेवा बंद होने से असुविधा बढ़ सकती है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने पर वंदे भारत को विकल्प के रूप में चुनते थे। रेलवे का कहना है कि संचालन लागत और आय के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!