श्रीगंगानगर में वेतन बकाया पर सफाई यूनियन का अल्टीमेटम, दी हड़ताल की चेतावनी

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Feb, 2026 04:02 PM

sanitation workers in sri ganganagar threaten strike over pending salaries

श्रीगंगानगर। राजस्थान के Sri Ganganagar में सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि और संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर परिषद प्रशासक...

श्रीगंगानगर। राजस्थान के Sri Ganganagar में सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि और संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर परिषद प्रशासक सुभाष कुमार को मांग पत्र सौंपा।

 

ज्ञापन के अनुसार, नगर परिषद में कार्यरत अस्थाई सफाई मजदूरों को जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा ट्रेक्टर ट्राली संचालित करने वाले कर्मचारियों का पिछले पांच माह का भुगतान भी लंबित है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

 

सफाई यूनियन के नेताओं ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तय समय में भुगतान नहीं किया गया तो सोमवार से ट्रेक्टर ट्राली और अस्थाई सफाई मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल की स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

 

यूनियन का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन बकाया रहने से कई परिवारों पर रोजमर्रा के खर्च का संकट खड़ा हो गया है।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोणी वाल्मीकि, महामंत्री समीर सर्बटा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील घुसर, जिला वाल्मीकि सभा के महामंत्री निवास पिवाल, विशिष्ट उपाध्यक्ष दीपक लोहट, विधि सलाहकार अजय बोहत, उपाध्यक्ष अरुण भाटिया, सुरेन्द्र डुलगच और राजू सारसर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी के बाद क्या कदम उठाता है और क्या समय रहते कर्मचारियों का बकाया भुगतान किया जाता है या शहर को सफाई संकट का सामना करना पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!