केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया थ्रीई एक्सपो का उद्गाटन

Edited By Kailash Singh, Updated: 13 Sep, 2025 01:10 PM

union minister of state for ayush prataprao jadhav inaugurated the 3e expo

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। यहां साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट विंग द्वारा डायमंड हॉल में लगाई गई थ्रीई एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक्सपो से लोगों को एनर्जी,...

 केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया थ्रीई एक्सपो का उद्गाटन
सिरोही। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। यहां साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट विंग द्वारा डायमंड हॉल में लगाई गई थ्रीई एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक्सपो से लोगों को एनर्जी, एनवायर्मेंट और इम्पॉवरमेंट का संदेश मिलेगा। लोग यहां से अध्यात्म और विज्ञान में समन्वय का उद्भुत संयोजन जान सकेंगे। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बहुत ही सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री जाधव तपोवन परिसर पहुंचे। जहां प्राकृतिक जैविक-यौगिक खेती के बारे में गहराई से जाना। उन्होंने यौगिक खेती के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज किसानों के लिए इससे जुड़ना बेहद जरूरी है। यौगिक खेती की दिशा में संस्थान बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

मुख्य प्रशासिका से की मुलाकात-
केंद्रीय मंत्री जाधव ने संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी से मुलाकात कर आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा की। इस दौरान दीदी ने कहा कि आज सभी के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे हमारा मन सशक्त बनता है। मन की कार्यक्षमता बढ़ती है और हम विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहना सीख जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ देर मेडिटेशन रुम में ध्यान भी किया।
इस दौरान जाधव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति रही है। यदि हमें जीवन में संपूर्ण सुखी रहना है तो योग और आयुर्वेद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट विंग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल भाई ने कहा कि राष्ट्रीय अभियंता सम्मेलन में देशभर से पांच हजार लोग भाग लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर बीके आशा दीदी, बीके गिरिजा दीदी, डॉ. सतीश गुप्ता, बीके भारत भूषण, बीके पीयूष सहित अन्य भाई-बहनें मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!