प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी बनीं

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 30 Jan, 2025 07:58 PM

raksha bhandari became the state president of mahila morcha

राजस्थान के सिरोही में पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहीं कशमकश आखिर थम गई है। आज आलाकमान के निर्देश पर सिरोही जिले को डॉ. रक्षा भंडारी के रूप में महिला जिलाध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि भाजपा ने संगठन पर्व के तहत सिरोही जिले में रक्षा...

राजस्थान के सिरोही में पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रहीं कशमकश आखिर थम गई है। आज आलाकमान के निर्देश पर सिरोही जिले को डॉ. रक्षा भंडारी के रूप में महिला जिलाध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि भाजपा ने संगठन पर्व के तहत सिरोही जिले में रक्षा भंडारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी के प्रभारी और पूर्व आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित ने चुनाव के बाद ब्रह्माकुमारी संस्थान के परिसर आबूरोड़ में की। रक्षा भंडारी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। अब उन्हें सिरोही जिलाध्यक्ष का नया जिम्मा भी मिला है। इनकी सास तारा भंडारी, सिरोही से पूर्व विधायक का दायित्व निर्वहन कर चुकी है। साथ ही राजस्थान विधानसभा की उपाध्यक्ष और महिला आयोग की चेयरमैन भी तारा भंडारी भी रहीं है। यानि मजबूत राजनीति बैंकग्राउंड से रक्षा भंडारी का नाता रहा है

सबको साथ में लेकर चलने का रहेगा टास्क 

सिरोही जिले में भाजपा को एक मंच पर लाकर सबको साथ लेकर चलने कि उनके समक्ष कड़ी चुनौती रहेगी। हालांकि प्रदेश स्तर पर जिम्मा संभाल चुकी रक्षा के लिए उन्हें अपने अनुभव का लाभ भी मिल सकता है। साथ ही आगामी समय में नगर निकाये व पंचायती राज के चुनाव में भाजपा को मजबूत करनें को लेकर उन्हें कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। दूसरी तरफ सरकार कि नीतिओं व योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर जिले में भाजपा को मजबूत करनें को लेकर कार्य करना होगा। 

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने यह कहा 
भाजपा के सिरोही जिले के नवनीत जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बताया कि मुझे जो संगठन ने जिम्मेदारी दी है उसके लिए में आलाकमान का आभार प्रकट करती हूं, और उन्हें विश्वास देती हूं कि इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। और संगठन को जिले मे मजबूत करुंगी। भाजपाइयों ने भंडारी कि नियुक्ति को लेकर हर्ष कि लहर है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ ऱक्षा भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी है। उस पर निष्ठा से कार्य करूंगी। सभी को साथ लेकर चलूंगी और पार्टी की रीति नीति को देश-प्रदेश में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुखता के साथ काम करूंगी। पार्टी ने जो भरोसा किया है। उस भरोसे पर पूरा खरा उतरने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलूंगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। 

इनकी मौजूदगी में सम्पन्न हुई चुनावी प्रकिया 

भारतीय जनता पार्टी में संगठन की संरचना को लेकर चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत सिरोही के भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, जिलाध्यक्ष सुरेशजी कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी बाबू भाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, दीपाराम पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, पूर्व नारायण पुरोहित व नगर पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का भी स्वागत किया।


इतने आये थे जिलाध्यक्ष के  आवेदन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 आवेदक ने नामांकन दाखिल किये थे उस मे से 14 आवेदक रहे थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। दोपहर तीन बजे पहुंचे प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित ने बंद कमरे में सभी दावेदारों से मिलकर वार्ता की और उन्हे संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। 

भाजपा प्रवक्ता यह बोले 

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि संगठन पर्व पर जिलाध्यक्ष के पद के प्रत्याशीयो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिलाध्यक्ष पद के लिए जो भी निर्णय लेगी उसका हम समर्थन करेंगे। इसके बाद हुई सभा में प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित ने मंच से संबोधन कर डॉ रक्षा भंडारी के नाम की सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नाम घोषणा की।   
संगठन पर्व के तहत सिरोही के जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया, जिलाध्यक्ष के लिए 17 पार्टी कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया, सभी दावेदारों के नामों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के विचार विर्मश करने के बाद और अन्य प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद सर्वसम्मति से डॉ रक्षा भंडारी को जिला अध्यक्ष घोषित किया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!