पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शीत लहर का प्रको

Edited By Kailash Singh, Updated: 15 Jan, 2025 07:51 PM

cold wave hits hill station mount abu

सिरोही : राजस्थान प्रदेश के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में कड़ाके कि ठण्ड दौर जारी है। भीषण ठंड कि वजह से आमजन का जीना मुश्किल कर रखा है। लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहने को विवश है। उत्तरी भारत में पड़ रहीं ठण्ड का असर माउंट आबू में दिख...

सिरोही : राजस्थान प्रदेश के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में कड़ाके कि ठण्ड दौर जारी है। भीषण ठंड कि वजह से आमजन का जीना मुश्किल कर रखा है। लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहने को विवश है। उत्तरी भारत में पड़ रहीं ठण्ड का असर माउंट आबू में दिख रहा है। इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। 15 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया। हाड़ कम्पा देने वाली इस ठंड के बावजूद पर्यटक घूमने का मजा ले रहें है। आबू के भ्रमण स्थल, गुरु शिखर, पीस पार्क, अंचलगढ़, नक्की झील, देलवाड़ा जैन मंदिर, तक पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही मुख्य बाजारों में व नक्की झील के आसपास गरमा गरम चाय का पर्यटक मजा लेते कैमरे में कैद हुए है। साथ ही देश विभाग प्रदेशो से आये कई सैलानी माउंट के पर्यटन स्थल पर घूमते हुए ठंड का आनन्द उठाते दिखाई दिए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों में दुबके जाते है। तो कुछ लोग लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर भगाने का जतन करते नजर आये। साथ ही गरमा गर्म खाने का भी आनन्द उठा रहें है। 

कड़ाके कि ठंड में भी घूमने का मजा ले रहें सैलानी 

माउंट आबू कि प्राकृतिक वादियों को निहारने गुजरात सहित देश के कई राज्यों से पर्यटकों का आना जारी है। यहां कि हसीन वादियों में सैलानी परिवार सहित घूमने का पूरा मजा लेते है। अधर देवी, गोमुख तीर्थ स्थल , नक्की लेक, सनसेट पॉइंट और गुरु शिखर सहित कई स्थलों पर पर सैलानी भ्रमण करने नजर आये

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!