सिरोही में सनसनी, एक ही फंदे पर झूले दो विवाहित, घर में मिले युवक-युवती के शव

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Jan, 2026 01:15 PM

bodies of married man and woman found hanging from same noose in sirohi

सिरोही। शिवगंज तहसील के कैलाश नगर थाना क्षेत्र का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, बंद मकान में लटके मिले शव। युवती की गुमशुदगी पहले से दर्ज सिरोही जिले के शिवगंज तहसील अंतर्गत कैलाश नगर थाना क्षेत्र के रोवाड़ा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल...

सिरोही। शिवगंज तहसील के कैलाश नगर थाना क्षेत्र का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, बंद मकान में लटके मिले शव। युवती की गुमशुदगी पहले से दर्ज सिरोही जिले के शिवगंज तहसील अंतर्गत कैलाश नगर थाना क्षेत्र के रोवाड़ा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर एक ही फांसी के फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं और अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। सूचना मिलते ही कैलाश नगर पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खुलवाकर भीतर देखा तो युवक-युवती मृत अवस्था में लटके मिले। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

मृतकों की हुई शिनाख्त
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान शिवगंज के बड़गांव निवासी किशन नाथ (30) पुत्र फगलू नाथ के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान केसरगंज, पिंडवाड़ा निवासी हंजा कुमारी (28) पुत्री पप्पू नाथ के रूप में की गई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोसालिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि कैलाश नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि रोवाड़ा गांव के एक बंद मकान में एक ही फंदे पर लड़का और लड़की लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी ओमप्रकाश पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान का दरवाजा खुलवाया गया और भीतर जांच की गई। प्रारंभिक निरीक्षण में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। शवों को सुरक्षित रूप से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई।

 

मकान मालिक घर पर नहीं
थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिस मकान में यह घटना हुई, उसके मालिक उस समय घर पर नहीं थे। वे परिवार सहित बाहर गए हुए थे। मकान बंद था और भीतर से किसी तरह की आवाज भी नहीं आ रही थी। ग्रामीणों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

 

युवती की गुमशुदगी पहले से दर्ज
पुलिस ने बताया कि हंजा कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिंडवाड़ा थाने में पहले से दर्ज है। वह 16 जनवरी से घर से गायब बताई जा रही थी। इस संबंध में परिजन तलाश कर रहे थे और थाने में रिपोर्ट भी दी गई थी। रोवाड़ा में शव मिलने की सूचना के बाद जब पहचान कराई गई तो युवती वही पाई गई, जिसकी गुमशुदगी दर्ज थी।

 

पुलिस जुटी जांच में
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने एक साथ यह कदम क्यों उठाया। क्या दोनों के बीच पहले से कोई संबंध था, और किन परिस्थितियों में वे रोवाड़ा पहुंचे—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, आसपास के लोगों से पूछताछ और परिजनों के बयान के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

 

परिजनों का इंतजार
दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पोसालिया अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

घटना के बाद रोवाड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक और चर्चाओं का माहौल है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। प्रशासन का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!