कांग्रेस में नहीं बचा संगठनात्मक ढांचा : गजेंद्र सिंह शेखावत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 18 Aug, 2025 11:30 AM

congress has no organisational structure left gajendra singh shekhawat

सीकर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में अब संगठनात्मक ढांचा ही नहीं बचा है।

सीकर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में अब संगठनात्मक ढांचा ही नहीं बचा है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे भाजपा और चुनाव आयोग पर दोषारोपण करने के बजाय आत्मावलोकन करें और कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करने के लिए प्रशिक्षित करें।

रविवार को शेखावत सांगलिया धूणी में बाबा बंशीदास हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देशभर में सस्ती और बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के सफल प्रयास हुए हैं। इस कड़ी में यह अस्पताल भी एक उदाहरण बनेगा।

मीडिया से बातचीत में शेखावत ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब मतदाता सूची का प्रकाशन होता है तो हर नागरिक और राजनीतिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपना नाम जांचे। कांग्रेस कार्यकर्ता यह जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को धरातल पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की जरूरत है।

पर्यटन पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत पर्यटन का सबसे प्राचीन केंद्र रहा है। 2004 से 2014 और 2014 से 2024 की तुलना में घरेलू पर्यटन में लगभग 3 गुना इजाफा हुआ है।

इसके अलावा शेखावत ने सांगलिया स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए श्रद्धा और अध्यात्म से भरा अविस्मरणीय अनुभव रहा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!