सवाई माधोपुर के बाढ़ से उजड़े गांव की बदलेगी तस्वीर, 75 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Feb, 2026 07:28 PM

sawaimadhopur jadavta village to rebuild with rs 75 crore relief package

सवाई माधोपुर। जिले के बाढ़ की त्रासदी से उजड़े जड़ावता गांव में अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा ने स्थानीय लोगों में नई आशा जगाई है। पांच माह बाद अब बजट घोषणा में आर्थिक...

सवाई माधोपुर। जिले के बाढ़ की त्रासदी से उजड़े जड़ावता गांव में अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा ने स्थानीय लोगों में नई आशा जगाई है। पांच माह बाद अब बजट घोषणा में आर्थिक परेशानी झेल रहे किसानों को राहत मिली है। पिछले वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ ने जहां पूरे गांव को तबाह कर दिया था। वहीं अब यह राहत पैकेज पुनर्वास और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

बीता वर्ष बेहद कष्टकारी रहा
सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव के निवासियों के लिए बीता वर्ष बेहद कष्टकारी रहा। अचानक आई बाढ़ ने न केवल घरों को नष्ट किया, बल्कि लोगों की आजीविका के साधन भी छीन लिए। खेत-खलिहान पानी में डूब गए, मवेशी बह गए और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। त्रासदी के बाद गांववासी अस्थायी शिविरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हुए थे। अब अब पुनर्वास से नई शुरुआत मिलेगी।

 

और ये भी पढ़े

    राहत पैकेज में ये मिलेंगी सुविधाएं
    75 करोड़ रुपए के इस राहत पैकेज में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत, नए आवासों का निर्माण और आजीविका बहाली के उपाय शामिल होंगे। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस राशि का उपयोग सड़कों, पुलों और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने में भी किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचा जा सके। साथ ही, किसानों को फसल मुआवजा और पशुधन की क्षति की भरपाई भी की जाएगी।

     

    ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर
    जड़ावता के लोगों में राहत पैकेज की घोषणा के बाद खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी रामलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ ने हमारा सब कुछ छीन लिया था। अब सरकार की इस घोषणा से लगता है कि हम फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।" वहीं, महिला किसान गीता देवी का कहना है कि यह राशि उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!