राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में सियासी हलचल तेज, संभावित प्रत्याशी हुए सक्रिय

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Feb, 2026 04:41 PM

rajasthan panchayat elections political activity heats up in villages

सवाई माधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भले ही सीटों का आधिकारिक आवंटन अभी बाकी हो, लेकिन संभावित सरपंच उम्मीदवार अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। ग्राम पंचायतों में चुनावी माहौल बन चुका है और...

सवाई माधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भले ही सीटों का आधिकारिक आवंटन अभी बाकी हो, लेकिन संभावित सरपंच उम्मीदवार अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। ग्राम पंचायतों में चुनावी माहौल बन चुका है और गांव-गांव में एक ही सवाल है, “इस बार सरपंच कौन होगा?” पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं और जनसंपर्क अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

गांवों में प्रत्याशी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और घर-घर संपर्क साध रहे हैं। चुनावी माहौल में ग्रामीणों से संवाद बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी बैठकें और सामूहिक भोज भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के जरिए प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

वहीं, पांच सालों तक जिन मुद्दों पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी थी जैसे टूटी सड़कें, बंद पड़ी रोड लाइटें, गंदगी और पेयजल समस्या, वे अब चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि अब अधूरे कार्यों को अंतिम समय में पूरा दिखाने की कोशिश में जुटे हैं। राजनीतिक माहौल में बदलाव, उम्मीदवारों का व्यवहार और कार्यों की गति दर्शाती है कि इस बार पंचायत चुनावों की जंग रोचक होने वाली है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!