सवाई माधोपुर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन: न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Jan, 2026 01:59 PM

cold winds intensify chill in sawai madhopur

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार सुबह भी जिले में ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गलन महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट...

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार सुबह भी जिले में ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गलन महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

 

शुक्रवार को सवाई माधोपुर में में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

 

एक सप्ताह में ऐसा रहा सवाई माधोपुर का तापमान
शुक्रवार: अधिकतम 22°, न्यूनतम 8°
गुरुवार: अधिकतम 24°, न्यूनतम 13°
बुधवार: अधिकतम 24°, न्यूनतम 11°
मंगलवार: अधिकतम 24°, न्यूनतम 11°
सोमवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 13°
रविवार: अधिकतम 25°, न्यूनतम 12° 

 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में आंधी-बारिश, घना कोहरा और ठंड में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!