राजसमंद में मतदाता 9 लाख पार, अंतिम सूची जारी होते ही सियासी हलचल तेज

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Feb, 2026 03:36 PM

voter count crosses 9 lakh in rajsamand

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 21 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 21 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

 

अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,06,818 हो गई है। इससे पहले 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप सूची में 8,91,914 मतदाता दर्ज थे। इस प्रकार कुल 1.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बढ़ोतरी कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गणित बदल सकती है, विशेषकर उन सीटों पर जहां मुकाबला बेहद करीबी रहता है।

 

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा 27 अक्टूबर 2025 को की गई थी। 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक गणना चरण पूरा किया गया। इसके बाद 16 दिसम्बर से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को नियमित रूप से नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया और राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक साझा किया गया। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन भी उपलब्ध रखा गया, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

 

एडीएम नरेश बुनकर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची-2026 की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसे आगामी चुनावों की तैयारियों की शुरुआती आहट माना जा रहा है, क्योंकि मतदाता सूची ही चुनावी रणनीति की आधारशिला होती है। दावे एवं आपत्तियों के तहत फॉर्म-6/6A के 17,389, फॉर्म-7 के 2,485 और फॉर्म-8 के 3,984 आवेदन प्राप्त हुए।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। नागरिक ईसीआई नेट ऐप, वोटर्स पोर्टल या संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ईपिक सर्च के जरिए अपना नाम ऑनलाइन जांचने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!