राजसमंद में 9 माह की गर्भवती और 2 साल के मासूम की निर्मम हत्या, शव तालाब में फेंका गया

Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Feb, 2026 03:16 PM

pregnant woman and 2 year old child murdered in rajsamand

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के कुशलपुरा ग्राम पंचायत, चाक हीरात गांव से गुरुवार को एक मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां 9 माह की गर्भवती महिला और उसका 2 साल का मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दोहरे...

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के कुशलपुरा ग्राम पंचायत, चाक हीरात गांव से गुरुवार को एक मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां 9 माह की गर्भवती महिला और उसका 2 साल का मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

 

जानकारी के अनुसार, मृतका 11 फरवरी से अपने बेटे के साथ घर से रहस्यमय तरीके से लापता थी। परिजनों ने भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन गुरुवार को महिला का शव भीम तालाब से पत्थर से बांधकर फेंका गया मिला, ताकि वह पानी के ऊपर न आ सके। वहीं, 2 साल के मासूम बच्चे का शव पास के जंगल में होने की सूचना मिली है। इसके लिए सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें खोज अभियान चला रही हैं।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए ASP महेंद्र पारीक और भीम DSP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शवों को बाहर निकालने के लिए NDRF की मदद ली जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को लगाया गया है। मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला और परिवार के बीच पिछले समय से विवाद चल रहा था। वहीं, स्थानीय लोग अवैध संबंधों की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, यह पता लगाने के लिए कि क्या वारदात में परिवार का कोई सदस्य शामिल था या किसी बाहरी व्यक्ति ने यह क्रूर खेल अंजाम दिया।

 

यह घटना न केवल राजसमंद बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैलाने वाली है और प्रशासन हरसंभव कदम उठा रहा है ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!